अमेरिका के मैरीलैंड के बाल्टीमोर शहर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना ब्रुकलिन होम्स इलाके में आधी रात के बाद उस वक्त हुई जब लोग ब्रुकलिन डे नामक एक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे। शहर के कार्यवाहक आयुक्त ने बताया कि एक दर्जन से अधिक पीड़ित 18 वर्ष से कम उम्र के थे। अधिकारियों ने कहा है कि इस घटना में एक से अधिक हमलावरों ने गोलीबारी की है। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए आगे आने की अपील की है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...