अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 2024 में राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान की शुरूआत कर दी है। उन्होंने संघीय निर्वाचन आयोग को नामांकन पत्र सौंपे जिनमें उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। डॉनल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के लिए नई अभियान समिति भी बना दी है। डॉनल्ड ट्रंप ने ऐसे समय ये घोषणा की है, जब करीब एक सप्ताह पहले रिपब्लिकन्स को मध्यावधि चुनाव में पराजय का सामना करना पडा। पार्टी के कुछ सदस्यों ने इस पराजय के लिए डॉनल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है। चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की घोषणा करके डॉनल्ड ट्रंप ने अपने वर्तमान और पूर्व सलाहकारों के सुझाव को खारिज कर दिया जिन्होंने डॉनल्ड ट्रंप को इस पराजय के बाद राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं करने की चेतावनी दी थी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...