जी-20 समूह के देशों ने मौजूदा संघर्षों और तनाव के कारण उत्पन्न वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौतियों पर चिंता जताई

जी-20 समूह के देशों ने मौजूदा संघर्षों और तनाव के कारण उत्पन्न वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौतियों पर चिंता जताई

जी-20 समूह के देशों ने मौजूदा संघर्षों और तनाव से उत्‍पन्‍न वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समूह ने जीवन बचाने, भूख और कुपोषण को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद जारी घोषणा पत्र में, सदस्य देशों ने स्थायी और मजबूत कृषि और खाद्य प्रणालियों और आपूर्ति श्रृंखलाओं की दिशा में तेजी से परिवर्तन का आह्वान किया। घोषणा पत्र में वैश्विक खाद्य संकट को दूर करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग कर कमजोर लोगों को भूख से बचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है कि सदस्‍य देश, वैश्विक स्तर पर मूल्य वृद्धि, खाद्य वस्तुओं और उर्वरकों की कमी सहित खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों का समाधान निकालने के लिए मिलकर कार्रवाई करेंगे।

रूस-यूक्रेन संघर्ष का जिक्र करते हुए घोषणा पत्र में कहा गया है कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बाली घोषणा पत्र में कहा गया है कि चुनौतियों के समाधान के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग कर ठोस, सटीक, और तेजी से कार्रवाई की जरूरत है।

Related posts

Leave a Comment