अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें कल से लागू होंगी। वहीं अमूल दूध की नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही अमूल के फुल क्रीम दूध के दाम 61 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की