कश्मीर घाटी में वार्षिक अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। कल शाम तक लगभग 50 हजार तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। कल छह हजार 597 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा दो मार्गों, अनंतनाग के पहलगाम और गंदरबल के बालटल से होकर की जा रही है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए घुड़सवारों का दल और 253 वाहनों को लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पहले से ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालु यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य प्रबंधों के लिए प्रशासन का आभार जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...