विश्‍व के नम्‍बर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्‍काराज ने अपना पहला विम्‍बलडन खिताब जीता

विश्‍व के नम्‍बर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्‍काराज ने अपना पहला विम्‍बलडन खिताब जीता

विश्‍व के नम्‍बर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्‍काराज ने अपना पहला विम्‍बलडन खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने ऑल इंग्‍लैण्‍ड क्‍लब में विम्‍बलडन टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल के दौरान नोवाक जोकोविच का विजय रथ रोक दिया। लंदन में कल रात सेंटर कोर्ट पर खेले गये फाइनल मुकाबले में अल्‍काराज ने जोकोविच को 1-6 7-6(6) 6-1 3-6 6-4 से हराकर अपना दूसरा ग्रैण्‍ड स्‍लैम खिताब जीता। स्‍पेन के 20 वर्ष के अल्‍काराज ने सात बार विजेता रहे जोकोविच को हराया और इसके साथ वे बोरिस बेकर के बाद विम्‍बलडन खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी बन गये। 1986 में बोरिस बेकर ने 18 वर्ष की उम्र में यह खिताब जीता था।

जोकोविच ने अपने प्रतिद्वंदी अल्‍काराज की प्रशंसा की। अपनी हार के साथ आठवें विम्‍बलडन खिताब से वंचित होने के बाद जोकोविच ने कहा कि उन्‍हें इस तरह के महत्‍वपूर्ण मुकाबले में पराजित होना पसंद नहीं है, लेकिन वे एक अच्‍छे मुकाबले के आयोजन के लिए आभारी हैं।

Related posts

Leave a Comment