अफ्रीकी देश गैबॉन में सेना अधिकारियों ने देश का नया नेता घोषित किया

अफ्रीकी देश गैबॉन में सैनिक विद्रोह के बाद सेना अधिकारियों ने जनरल ब्रिस ओलिबुई न्‍यूइमा को बुधवार देश का कार्यवाहक नेता चुना। इससे पहले जनरल न्‍यूइमा ने अपने सैनिकों के साथ राजधानी लिबरविले की सड़कों पर जीत का जुलूस निकाला। अपदस्‍थ राष्‍ट्रपति अलिबोंगो ने अपने घर से जारी वीडियो संदेश में दुनियाभर से समर्थन की अपील की। फ्रांस का पूर्व उप-निवेश गैबॉन अफ्रीका के प्रमुख तेल उत्‍पादक देशों में एक है। एक और घटनाक्रम में अफ्रीकी संघ ने सेना के सत्‍ता सम्‍भालने के बाद अपनी सभी गतिविधियों में गैबॉन की भागीदारी पर रोक लगा दी है।

Related posts

Leave a Comment