अफगानिस्तान में कल हुए धमाके में दो की मौत, 14 लोग घायल हुए

अफगानिस्तान में कल हुए धमाके में दो की मौत, 14 लोग घायल हुए

अफगानिस्तान में कल हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गये हैं। काबुल पुलिस ने बताया कि शिया समुदाय के एक कस्बे के पास दस्‍त-ए-बराची में यह धमाका एक बस में हुआ था।

घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों में धमाके की यह ताजा घटना है। पिछले वर्ष नवंबर में, दस्‍त-ए-बराची में एक बस में हुए धमाके में सात लोगों की जान चली गई थी जिसकी जिम्मेदारी आई एस आई एस ने ली थी।

Related posts

Leave a Comment