मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी। अगले चार दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी तेज बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मूसलाधार वर्षा के आसार है। अगले एक सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कम बारिश का अनुमान है।
अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी: मौसम विभाग