अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप जीती

अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप जीती

अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप जीत ली है। इसके साथ ही इन दोनों ने इस वर्ष होने वाली विश्‍व चैम्पियनशिप तथा अगले वर्ष पेरिस में होने वाले ओलिम्पिक के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय रेस वॉकिंग (पैदल चाल) चैंपियनशिप जीतने पर रेस वॉकर्स अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी को बधाई दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। साई मीडिया के एक ट्वीट के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा, “बधाई अक्षदीप और प्रियंका गोस्वामी। आपके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

Congratulations Akshdeep and @Priyanka_Goswam. Best wishes for your upcoming endeavours. https://t.co/ZidCuhRPiY

— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2023

Related posts

Leave a Comment