जापान ने श्रीलंका में त्रिंकोमाली बंदरगाह पर नाइट विजन सुविधाएं स्थापित करने के लिए 75 लाख डालर के बराबर एक अरब येन दिए हैं। इस सुविधा का शुक्रवार को उद्घाटन किया जाएगा। श्रीलंका के नौवहन और उड्डयन मंत्री निमल सिरीपालल डी सिल्वा ने श्रीलंका के एनवीओसीसी एजेंट संघ की बैठक में कहा कि नाइट विजन स्थापित करने से त्रिंकोमाली बन्दरगाह 24 घंटे संचालित बंदरगाह के रूप में बदल जाएगा और इससे अधिक फायदा होगा। उन्होंने उत्तरी श्रीलंका में कांकेसंथुराई बंदरगाह के उन्नयन के लिए भारत की 5 करोड़ डॉलर की सहायता का भी उल्लेख किया।
जापान ने श्रीलंका में त्रिंकोमाली बंदरगाह पर नाइट विजन सुविधाएं स्थापित करने के लिए एक अरब येन दिए