विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा है कि वर्ष 2022 में कोविड महामारी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने एक संदेश में कहा है कि कोई भी देश महामारी से बाहर नहीं है हमारे पास इस महामारी की रोकथाम के लिए कई नए साधन हैं। टेड्रोस घेबियस ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोविड एकमात्र ऐसी चुनौती नहीं है, जिसका सामना दुनिया को अगले साल करना होगा। उन्होंने कहा कि लाखों लोग नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन की सेवाएं, संचारी और गैर-संचारी रोगों के उपचार से चूक जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में महामारियों का सामना करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से नई जैविक सामग्री साझा करने के लिए बायोहब सिस्टम की स्थापना की है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...