India vs South Africa: भारत के 5 विकेट पर 146 रन

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चाय तक सोमवार को यहां 5 विकेट पर 146 रन बनाए।

चाय के समय ऋषभ पंत 13 जबकि रविचंद्रन अश्विन 24 रन बनाकर खेल रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डुआने ओलीवियर ने दो जबकि मार्को जेनसन ने एक विकेट चटकाया।

भारत के नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे।

Related posts

Leave a Comment