पश्चिम बंगाल में राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा के परिणाम 20 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र वेबसाइट और एसएमएस से अपने परीक्षा परिणाम जान सकते हैं। इस वर्ष माध्यामिक परीक्षा के लिए बारह लाख छात्रों का पंजीकरण किया गया था। जिसे कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण स्थगित कर दिया गया। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सकेण्डेरी एजुकेशन ने मूल्यांकन के लिए पचास-पचास का फार्मूला अपनाने का निर्णय लिया है। कक्षा नौवीं के पचास प्रतिशत अंक और दसवीं के आंतरिक मूल्यांकन के पचास प्रतिशत इस शैक्षणिक वर्ष में शामिल किए गए हैं।
पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा के परिणाम 20 जुलाई को घोषित होंगे