उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में पुनरुत्थान का दौर चल रहा है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास की गति की सराहना करते हुए कहा कि परिवर्तन और विकास के लिए लोगों में रुचि और नई ऊर्जा देखी जा रही है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रदेश के लोगों में देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता मौजूद है।
उपराष्ट्रपति नायडु ने यह भी कहा कि आज पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त सुधार हुआ है, 2019 से उग्रवाद की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने विधानसभा परिसर में एक पुस्तकालय, एक सभागार और एक पेपर रीसाइक्लिंग इकाई का उद्घाटन किया।
