Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में टीकाकरण अभियान की गति तेज़ करने को कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में टीकाकरण अभियान की गति तेज़ करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि महामारी ख़त्म हो चुकी है, बल्कि उन्हें एहतियाती उपायों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

21 जून से प्रदेश में कोविड टीकाकरण के नए चरण के शुरूआत के साथ ही प्रतिदिन टीका लगवाने वाले लोगों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 8 लाख 24 हजार से ज्‍यादा लोगों को कोविड के टीके लगाए गए। प्रदेश के एक तिहाई जिलों में टीकाकरण का काम अब क्‍लस्‍टर मॉडल के हिसाब से किया जा रहा है और 1 जुलाई से यह मॉडल पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू कर दिया जाएगा। प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 71 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। इस बीच राज्‍य में पिछले 24 घंटों में कोविड के दो सौ आठ नए मामले सामने आए हैं। राज्‍य में इस बिमारी से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 98 दशमलव पांच फीसदी हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी की दर महज शून्‍य दशमलव एक फीसदी है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.