Categories: News-Headlines

मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर एक दिन में देश का सबसे ज्‍यादा कोविड टीकाकरण हुआ

मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर एक दिन में देश का सबसे ज्‍यादा कोविड टीकाकरण हुआ। राज्‍य में कल 11 लाख 17 हजार 277 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाये गये। सोमवार को भी राज्‍य में रिकार्ड 17 लाख टीके लगाए गए थे।

राज्य में अब तक एक करोड़ 75 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। व्यापक टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन कल 11 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। 23 जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण दर्ज किया गया। वहीँ 21 जून को प्रदेश में 16 लाख 91 हजार से अधिक लोगों को टीकाकरण करने का रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए सुधारों को लागू करने में मध्य प्रदेश की सक्रियता की सराहना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के निर्णय से राज्यों को जनकल्याणकारी कार्य करने में मदद मिली है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.