Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टॉयकैथॉन 2021 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे टॉयकैथॉन 2021 के प्रतिभागियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत करेंगे। इस वर्ष पांच जनवरी को शिक्षा मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय, उद्योग संवर्धन और आतंरिक व्‍यापार विभाग, वस्‍त्र मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई.) ने मिलकर टॉयकैथॉन 2021 की शुरूआत की थी।

देश भर से लगभग 1 लाख बीस हजार प्रतिभागियों ने ट्वॉयकैथॉन 2021 के लिए 17 हजार से अधिक विचारों को पंजीकृत और प्रस्‍तुत किया। जिनमें से एक हजार पांच से 67 विचारों को 22 जून से 24 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिनों के ऑनलाइन ट्वॉयकैथॉन ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित किया गया है। कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इस ग्रैंड फिनाले में ऐसी स्थिति होगी जो डिजिटल रूप में अभिनव खिलौने के विचार प्रस्‍तुत करेंगी जबकि नॉन डिजिटल रूप में टॉयधारणा के लिए एक अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ट्वॉयकैथॉन 2021 का उद्देश्‍य भारत में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना है ताकि इसे खिलौना बाजार के बड़े हिस्‍से की भागीदारी का लाभ मिल सके। भारत के घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक खिलौना बाजार विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

12 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

19 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

20 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.