Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक आज नई दिल्ली में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के चौदह नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है।

गुपकार गठबंधन ने बैठक में शामिल होने का प्रधानमंत्री का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस ने पुष्टि की है कि उसकी ओर से श्री गुलाम नबी आज़ाद बैठक में भाग लेंगे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि गुपकार गठबंधन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती इस समय दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत से प्रत्येक मुद्दे का हल निकल सकता है और आशा है कि अनुच्छेद 370 की बहाली सहित उनकी चिंताओं से संबंधित मुद्दों का भी स्पष्ट समाधान हो सकेगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

11 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.