USS मिलियस ने स्प्रैटली द्वीप समूह के पास नौवहन अधिकार और स्वतंत्रता मिशन का संचालन किया: अमेरिकी नौसेना

USS मिलियस ने स्प्रैटली द्वीप समूह के पास नौवहन अधिकार और स्वतंत्रता मिशन का संचालन किया: अमेरिकी नौसेना

अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि उसके निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक जहाज यूएसएस मिलियस ने सोमवार को दक्षिण चीन सागर में स्प्रैटली द्वीप समूह के पास नौवहन अधिकार और स्वतंत्रता मिशन का संचालन किया। अमरीकी नौसेना ने कहा कि यह अभियान अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप संचालित किया गया। नौसेना ने कहा, ऑपरेशन के समापन पर, यूएसएस मिलियस अत्यधिक दावेदारी वाले क्षेत्र से बाहर निकल गया और दक्षिण चीन सागर में उसने अभियान जारी रखा। अमरीका ने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान के विरुद्ध चीनी कार्रवाई के बाद यह घोषणा की।

Related posts

Leave a Comment