USCIRF की वार्षिक रिपोर्ट में भारत पर की गई टिप्पणियों को विदेश मंत्रालय ने दुष्प्रेरित बताया

USCIRF की वार्षिक रिपोर्ट में भारत पर की गई टिप्पणियों को विदेश मंत्रालय ने दुष्प्रेरित बताया

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में भारत के बारे में की गई टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्रालय ने इन्हें पक्षपातपूर्ण और दुष्प्रेरित बताया है। अमेरिकी आयोग की भारत संबंधी टिप्पणियों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि रिपोर्ट में तथ्यों को गलत ढंग से पेश किया गया है जिसे स्वयं अमरीकी आयोग कलंकित हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए और भारत की अनेकता, इसके लोकतांत्रिक लोकाचार और संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति बेहतर समझ विकसित करनी चाहिए।

USCIRF today released its 2023 Annual Report documenting developments during 2022, including significant regression in countries such as Afghanistan, China, Cuba, Iran, Nicaragua, and Russia. https://t.co/Da7YnwZlHg

— USCIRF (@USCIRF) May 1, 2023

Related posts

Leave a Comment