अमेरिका ने कहा है कि अफगानिस्तान में उसका सैन्य मिशन 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। यह घोषणा अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को हटाने के कदम के बाद अफगानी कमांडो और तालिबान के बीच जारी लड़ाई के बीच की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल रात कहा कि अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध का अंत हो रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य मिशन 31 अगस्त तक समाप्त करने की घोषणा की
