अमेरिका और रूस शस्‍त्र नियंत्रण पर वार्ता और दोनों देशों की राजधानियों में अपने-अपने राजदूत बुलाने पर सहमत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी पहली शिखर बैठक में हथियार नियंत्रण पर बातचीत फिर शुरू करने और एक दूसरे के यहां राजदूतों की बहाली पर सहमति व्यक्त की है। पिछले वर्ष दोनों देशों ने अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था।

कल रात जेनेवा में हुई आमने-सामने की बातचीत में अमेरिका-रूस संबंधों में सुधार पर विचार-विमर्श किया गया। चार घंटे तक चली बैठक के बाद दोनों नेताओं ने बातचीत पर संतोष व्यक्त किया।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि जो बाइडेन एक अनुभवि राजनीतिज्ञ हैं, उनके साथ बातचीत रचनात्मक रही।

Related posts

Leave a Comment