UPSC ने 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित

यूपीएससी ने 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किए। इस परीक्षा में इशिता किशोर सर्वोच्च स्थान पर रहीं, जबकि गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उमा हराती एन तीसरे स्थान पर हैं और स्मृति मिश्रा को चौथा स्थान मिला है।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में उनकी मां की बडी भूमिका है। उन्होंने बताया क‍ि वे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना चाहेंगी।

गरिमा लोहिया ने कहा कि उन्होंने कोविड महामारी के दौरान घर पर ही ऑनलाइन सामग्री से तैयारी शुरू की।

इस परीक्षा में नौ सौ 33 प्रत्याशी उतीर्ण हुए है, इनमें से सामान्य वर्ग के तीन सौ 45, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 99, अन्य पिछड़े वर्गों के दो सौ 63, अनुसूचित जाति के एक सौ 54 और अनुसूचित जनजाति के 72 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सिविल सेवा परीक्षा प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा, पुलिस सेवा और अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment