UPSC ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के परिणाम घोषित किये

संघ लोक सेवा आयोग-(UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद आज अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 519 उम्मीदवारों को चयन किया गया है। इस परीक्षा में रुबिन सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे पर अनुष्का अनिल बोर्डे और तीसरे स्‍थान पर वैष्णवी गोर्डे हैं।

संघ लोक सेवा आयोग ने 10 अप्रैल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद अब अंतिम परिणाम घोषित किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment