UNMISS में सेवा देने वाले एक हजार से अधिक भारतीय शांति रक्षकों को संयुक्‍त राष्‍ट्र मेडल से सम्‍मानित

दक्षिण सूडान संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन (UNMISS) में सेवा देने वाले एक हजार से अधिक भारतीय शांति रक्षकों को उनकी असाधारण सेवा के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र मेडल से सम्‍मानित किया गया है। एक ट्वीट में दक्षिण सूडान संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन ने कहा कि एक हजार एक सौ 71 भारतीयों को दक्षिण सूडान के अपर नील में उनके महत्‍वपूर्ण कार्य के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र मेडल से सम्‍मानित किया गया है। मिशन ने कहा कि भारतीय सैन्‍य दल महत्‍वपूर्ण अवसंरचना की मरम्‍मत और इसके निर्माण में अपने प्रयासों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भारतीय सेना नागरिकों की रक्षा भी करती है।

Related posts

Leave a Comment