सरकार ने चालू रबी विपणन मौसम के दौरान अब तक 433 लाख टन से अधिक गेहूं खरीदा

सरकार ने चालू रबी विपणन मौसम के दौरान अब तक 433 लाख टन से अधिक गेहूं खरीदा है। केन्‍द्रीय कृषि मंत्रालय ने कहा है कि यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान खरीदे गए गेहूं से 11.82 प्रतिशत अधिक है। चालू विपणन अभियान से 49 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। किसानों से न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर 85 हजार 581 करोड़ रूपये के गेहूं की खरीद की गई है।

सरकार ने अपनी नोडल एजेंसियों के माध्‍यम से मूंग, उड़द, तूर, चना, मसूर, मूंगफली, सूरजमुखी बीज, सरसों बीज और सोयाबीन की 9 लाख 84 हजार टन से भी अधिक की खरीदारी की है। मंत्रालय ने यह भी बताया है कि तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, गुजरात, उत्‍तर प्रदेश, तेंलगाना, हरियाणा, ओडिसा और राजस्‍थान के 6 लाख से भी अधिक किसान इससे लाभान्वित हो चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment