संयुक्त अरब अमारात ने 10 जनवरी से उन नागरिकों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, जिन्हें कोविड रोधी टीके नहीं लगे हैं। पूर्ण टीकाकरण वाले नागरिकों को भी, पात्र होने पर, बूस्टर डोज लगवानी होगा। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार यह प्रतिबंध चिकित्सा या मानवीय आधार पर टीके से छूट वाले लोगों पर लागू नहीं होगा। देश के राष्ट्रीय आपात संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा विदेश मंत्रालय ने नए यात्रा नियम घोषित किए हैं। संयुक्त अरब अमारात में 92 प्रतिशत से भी अधिक जनसंख्या का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...