केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में, आज दोपहर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिम्मर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए