जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सहित दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के चेक सादिक खान इलाके में कल शाम सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आंतकवादी लश्कर-ए-तयैबा का शीर्ष कमांडर था। उसकी पहचान इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम के रूप में हुई है। वह 2017 से आतंकी गतिविधियों में शामिल था। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आतंकवादियों के पास से हथियार और विस्फोटक सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

कल लेट इवनिंग में शोपियां पुलिस को इत्तला मिला था कि शोपियां के एक गांव में तीन टेरेरिस्ट छुपे हुए हैं और कॉर्डन डाला गया, कॉर्डन डालते ही फायर शुरु हो गया और उसमें आर्मी का एक जवान माइनर इन्जरी हुआ और उसके बाद एन्काउंटर चलता रहा। हमलोग बीच में कुछ देर रोक दिया, क्योंकि सिविलियन फंस गया था उसको निकालें। बाद में एन्काउंटर में दो टेरेरिस्ट मारे गये। उसमें लश्कर-तय्यबा का एक टॉप कमांडर था। कोई इश्फाक डार बोलते हैं। 2017 से ऐक्टिव था वहां पर। उसके साथ एक और लोकल टेरेरिस्ट मारे गये और दो ए.के. 47 और आठ मैग्जीन मिला उसमें।

Related posts

Leave a Comment