कुश्ती में, पुरूषों की फ्रीस्टाइल श्रेणी के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कल बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। बजरंग को सेमी-फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
अजरबेजान के हाजी अलियेव के साथ हुए मुकाबले में उन्हें 5-12 से शिकस्त मिली। इससे पहले क्वार्टर-फाइनल में बजरंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान के पहलवान गैसी चेका मोर्तज़ा को पराजित किया था।
महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग में सीमा बिस्ला का सफर हार के साथ समाप्त हो गया। ट्यूनिशिया की सारा हाम्दी ने सीमा को तीन-एक से पराजित किया।
