आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 7 सितम्बर 2021

मेष राशिफल: कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। वाहन सुख मिलेगा। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें।

वृषभ राशिफल: आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। प्रशासनिक लोगों से मेल जोल बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें, भाइयो से विवाद की संभावना है। सत्कर्म में रुचि रहेगी।

कर्क राशिफल: आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी में संयम रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा सम्भव है। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दुःख होगा।

सिंह राशिफल: आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को ले कर दुविधा रहेगी।मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। माता पिता से जरूरी वार्तालाप होगी।

कन्या राशिफल: धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य और संयम से काम लेना होगा।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

तुला राशिफल: व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। मन लगाकर काम करें। मेहमानों का आवागमन संभव।परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेगे। आर्थिक चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल: बुद्धि और तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है।

धनु राशिफल: आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा।

मकर राशिफल: आजीविका में नए प्रस्ताव आपके लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि सम्भव है। व्यापार में भी नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज तेल पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है।

कुंभ राशिफल: दिन उपयुक्त है। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें।

मीन राशिफल: आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

Related posts

Leave a Comment