आज का राशिफल 1 अगस्त 2021: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशिफल: विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

वृषभ राशिफल: भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

मिथुन राशिफल: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। विरोधी परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

कर्क राशिफल: समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

सिंह राशिफल: अपनी आदतों को बदले और प्रयास करें की जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। सन्तान से मतभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

कन्या राशिफल: कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा।

तुला राशिफल: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। दान धर्म कर सकते है।

वृश्चिक राशिफल: नए वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरो के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यकर्मो में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

धनु राशिफल: किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। माता पिता से अनबन सम्भव है।

मकर राशिफल: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है। प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा।

कुंभ राशिफल: अपने व्यवहार को नम्र रखें। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन राशिफल: कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

Related posts

Leave a Comment