आज का राशिफल 10 जुलाई 2021: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशिफल: आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।

वृषभ राशिफल: आज सोच के विपरीत कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।

मिथुन राशिफल: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है।

कर्क राशिफल: आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं।

सिंह राशिफल: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात शुभ रहेगी, लाभ की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कन्या राशिफल: समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना होगा।

तुला राशिफल: अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। सजग रहे सतर्क रहे । स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे।

वृश्चिक राशिफल: यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है।

धनु राशिफल: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए आवास के योग बन रहे हैं। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। कॅरियर को लेकर निराश न हों, जल्द समय बदलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर राशिफल: अपने काम करने के तरीकों में सुधार लाएं। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।

मीन राशिफल: आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। ‍बोलने से पहले विचार करें। दिनचर्या नियंत्रित रखें।

Related posts

Leave a Comment