दिल्ली: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है। काफी संख्या में स्टॉफ तैनात किया गया है। हम बहुत सख्ती से चेकिंग कर रहे हैं। पूरी नज़र बनाए हुए हैं। चेकिंग के बाद ही किसी को जाने दिया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश आस्थाना ने बताया, काउंटर ड्रोन टेक्नोलॉजी तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर साइबर टीम नज़र रखे हुए है। किसान आंदोलन को देखते हुए बॉर्डर सील कर दिया गया है। कोई कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
