उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत राज्य सरकार की विकास नीतियों का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ब्लॉक प्रमुखों की कुल 8 सौ 25 सीटों में से 6 सौ 35 से अधिक सीटों पर जीत रही है। लखनऊ में आज पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात साल पहले सबका साथ सबका विकास का जो मूल मंत्र दिया था राज्य सरकार ने उसी के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए योजनाएं बनायी। समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और .त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मिली अभूतपूर्व जीत इन्हीं नीतियों का परिणाम है। राज्य में ब्लॉक प्रमुखों की 4 सौ 76 सीटों पर चुनाव कराये गये जिनमें से 3 सौ 49 सीटों पर ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध रूप से चुने गए जबकि कुछ सीटों पर मतगणना अपने अंतिम चरण में है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत राज्य सरकार की विकास नीतियों का ही परिणाम है: योगी आदित्यनाथ
