दिल्ली और एनसीटी में 23.06.2021 को वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब स्तर के बीच बनी रहेगी। वायु गुणवत्ता में 24 जून को कुछ कमी आ सकती है और यह अधिकांश समय खराब स्तर पर बनी रह सकती है। हवाओं में अधिक प्रदूषण पीएम (पर्टिकुलेट मैटर) 10 के कारण होगा क्योंकि शुष्क क्षेत्रों से धूल उड़ाती हवाएं आएंगी। 25 जून को वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हो सकता है लेकिन यह मध्यम स्तर पर ही बनी रहेगी। अगले 5 दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता के मुख्यत: संतोषजनक से मध्यम स्तर के बीच रहने का अनुमान।
दिल्ली में 23 जून को दिशा से सतह पर 5 से 12 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी और आंशिक बादल छा सकते हैं। 24 जून को दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशा से 10 से 12 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंशिक बादल भी छाने का अनुमान है। दिन में हवाओं की गति कुछ समय के लिए 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। 25.06.2021 को दिल्ली में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से 12 से 20 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं आ सकती हैं। आंशिक बादल भी छा सकते हैं। बादलों की गर्जना के साथ मामूली बारिश होने का अनुमान है।
दिल्ली के ऊपर आने वाली हवाओं की अधिकतम मिश्रण गहराई 23 जून को 4400 मीटर, 24 जून को 4600 मीटर और 25 जून को 3700 मीटर रहने की संभावना है। अधिकतम वेंटीलेशन इंडेक्स 23.06.2021 को लगभग 20000 एम2/एस, 24.06.2021 को 27500 एम2/एस और 25.06.2021 को 31500 एम2/एस रहने का अनुमान है। यदि हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे से कम हो और न्यूनतम वेंटीलेशन इंडेक्स 6000 एम2/एस से कम हो तो हवाओं में मौजूद प्रदूषण को साफ करने में मदद नहीं मिलती है।
