तालिबान ने अफगानिस्‍तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्‍जा किया

तालिबान ने अफगानिस्‍तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्‍जा कर लिया है। यह दक्षिणी शहर कभी तालिबान का गढ़ था। व्‍यापारिक केंद्र कंधार सामरिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण शहर है। इसने पास के कस्‍बे लश्‍कर गाह को भी अपने कब्‍जे में ले लिया है। इस तरह से अफगानिस्‍तान के एक तिहाई प्रांतीय राजधानियों पर तालिबान काबिज हो चुका है। हजारों लोग पलायन कर गए हैं। अनेक लोग राजधानी काबुल की सड़कों पर शरण लिए हुए हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र के अनुसार अफगानिस्‍तान में पिछले एक महीने में संघर्ष के दौरान एक हजार से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं।

Related posts

Leave a Comment