तालिबान ने अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मज़ार-ए-शरीफ को भी नियंत्रण में लिया

अफगानिस्तान में, आतंकी गुट तालिबान ने सुरक्षाबलों के साथ कई दिनों के भीषण संघर्ष के बाद, देश के चौथे सबसे बड़े शहर मज़ार-ए-शरीफ को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो में अफगान सैनिकों को मज़ार-ए-शरीफ से भागते दिखाया जा रहा है। मज़ार-ए-शरीफ अफगानिस्तान के बल्‍ख प्रांत की राजधानी है।

पिछले कुछ दिनों में तालिबान ने देश के कई राज्यों की राजधानियों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। अब अफगानिस्तान के 34 में से लगभग 20 राज्य तालिबान के कब्ज़े में है।

इस बीच, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देशवासियों को एक बार फिर आश्वस्त किया है कि उनकी सरकार देश में हिंसा फैलने और लोगों के विस्थापन को रोकेगी और देश में स्थिरता का बनाए रखेगी।

Related posts

Leave a Comment