कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए शाहिद अफरीदी

मुंबई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अफरीदी अपने एनजीओ एसए फाउंडेशन के जरिए कोविड-19 महामारी के दौरान पाकिस्तान में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे थे। अफरीदी ने लोगों से गुजारिश की है कि उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें। अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं गुरुवार से बीमार महसूस कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। मैंने अपना टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से मैं कोविड पॉजिटिव…

Read More