प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री सुगा योशीहिदे के बीच फोन पर बातचीत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री महामहिम सुगा योशीहिदे के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और इस महामारी के चलते उत्पन्न विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने इन चुनौतियों को दूर करने के लिए घनिष्ठ भारत-जापान सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। जैसे कि सहयोग को लचीला बनाने के लिए एक साथ काम करना, विविध एवं विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाएं, महत्वपूर्ण सामग्रियों एवं तकनीकों की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करना और…

Read More