तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

राउरकेला में राष्ट्रपति द्वारा परियोजनाओं का उद्घाटन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 16 जिलों की 152 सीटों पर होगा। इस चरण में एक हजार चार सौ अठहत्तर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग ने स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। मतदान 44,376 बूथों पर होगा जिनमें तीन हजार सहायक बूथ शामिल हैं। महिलाओं द्वारा 5444 बूथ संचालित किए जाएंगे। मॉडल बूथों की संख्‍या 207 हैं। वहीं, बालुरघाट और आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में दो दिव्यांगजन–संचालित बूथ हैं। पहले चरण के चुनाव में 167 महिला…

Read More

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम आज से श्रद्धालुओं के लिए खुला

केदारनाथ धाम खुला श्रद्धालुओं के लिए

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है। धाम में हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं और पूरी केदार घाटी हर–हर महादेव और जय शिव शंकर के जयकारों से गुंजायमान है। केदारनाथ सभा के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद पोस्ती ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के…

Read More

राष्ट्रपति ने राउरकेला में तारामंडल एवं विज्ञान केंद्र, निर्मल मुंडा परिवेश पथ, जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया

राउरकेला में राष्ट्रपति द्वारा परियोजनाओं का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के राउरकेला में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राउरकेला में जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन किया। सार्वजनिक समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि सुंदरगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और विरासत में एक अनूठा आकर्षण है। इसके घने जंगलों, पहाड़ों, झरनों और नदियों का आकर्षण असीम है। सुंदरगढ़ की कला और संस्कृति ने ओडिशा की सांस्कृतिक समृद्धि को और भी समृद्ध…

Read More