T20 क्रिकेट विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

T20 क्रिकेट विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

भारत ने कल रात मेलबर्न में टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍व कप के रोमांचक मैच में पाकिस्‍तान को चार विकेट से हरा दिया। भारत ने 160 रन का लक्ष्‍य आखि‍री बॉल में हाासिल किया। आर. आश्विन ने विजयी स्‍ट्रोक लगाया। विराट कोहली ने 53 गेंदों में शानदार 82 रन बनाए। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने तीन-तीन विकेट लिये। इस जीत के साथ ही भारत दो अंक के साथ ग्रुप-2 में शीर्ष पर है। कल के मैच में विराट कोहली ने आईसीसी मैचों में 24वां अर्धशतक लगाकर सर्वाधिक 23 अर्धशतक का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।

Related posts

Leave a Comment