T20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-12 में कल दुबई में भारत ने स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम केवल 85 रन पर सिमट गई। मोहम्मद शमी और रविन्द्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। जवाब में भारत ने केवल छह ओवर और तीन गेंद में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। के.एल. राहुल ने 19 गेंदों में पचास रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत चार अंक के साथ ग्रुप-दो में तीसरे स्थान पर आ गया है।
कल के पहले मैच में शारजाह में न्यूजीलैंड ने नामीबिया को 52 रन से हराया।
आज दिन के साढे तीन बजे अबूधाबी में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से और शारजाह में शाम साढे सात बजे इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका से होगा।