मेष राशिफल: घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी समय बर्बाद करने की बजाय अभ्यास और कॅरियर से जुड़े कार्य में लग जाएं, तभी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। भावुकता अधिक होने से लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।
वृषभ राशिफल: घर परिवार में शांति बनाए रखें। संतान के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है। किसी भी स्थिति में विवाद न करें।
मिथुन राशिफल: आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी, जो सुखद रहेगी। छोटे से प्रयास से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। परिज़नों के साथ किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।
कर्क राशिफल: सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप को नासमझी से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें।
सिंह राशिफल: आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
कन्या राशिफल: व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के चक्कर में न उलझें। कोर्ट-कचहरी के विषय में सरलता मिलेगी। धन सम्बंधित लेन-देन सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को संभालें। मानसिक अशांति रहेगी।
तुला राशिफल: संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। नए व्यापार की शुरूआत से आर्थिक लाभ होगा।पुराने मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। अनजान लोगों से संबंध बनेंगे।
वृश्चिक राशिफल: परिज़नों के साथ मेलजोल बढेगा दिन लाभदायी है। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में विस्तार करने के लिए क़र्ज़ लेना पढ़ सकता है।
धनु राशिफल: जीवन साथी के साथ मतभेद सम्भव है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से समय कमजोर है। नौकरी में अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें।
मकर राशिफल: स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अपने विरोधी से दूर रहें। मानसिक अशांति रहेगी। परिजनों के साथ समय बीतेगा। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।
कुंभ राशिफल: भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपको अपनों की कमी का अहसास होगा।आकस्मिक खर्च हो सकता है। अपने काम को लेकर उचित समय का इंतजार करें।
मीन राशिफल: संतों के दर्शन सम्भव। अपने दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में नम्रता लाएं, यात्रा होगी।