एडिलेड ओवल में, ICC T20 क्रिकेट विश्वकप में आज भारत का मुकाबला बंगलादेश से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दिन में डेढ़ बजे से शुरू होगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट में भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बंगलादेश ने भी दो मैच जीते हैं और एक मैच में उसकी हार हुई है। अंक तालिका में भारत अपने ग्रुप में बेहतर रन रेट के आधार पर बंगलादेश से ऊपर, दूसरे स्थान पर है। दूसरे ग्रुप में ज़िम्बाब्वे का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में कल सुपर-12 के ग्रुप मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए एक सौ उन्नासी रन का लक्ष्य रखा। जवाब में, न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद इंग्लैंड अंक तालिका में अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर आ गया है। इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment