T20 क्रिकेट विश्‍व कप में आज भारत का मुकाबला बांग्‍लादेश से

T20 क्रिकेट विश्‍व कप में आज भारत का मुकाबला बांग्‍लादेश से

एडिलेड ओवल में, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप में आज भारत का मुकाबला बंगलादेश से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दिन में डेढ़ बजे से शुरू होगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट में भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बंगलादेश ने भी दो मैच जीते हैं और एक मैच में उसकी हार हुई है। अंक तालिका में भारत अपने ग्रुप में बेहतर रन रेट के आधार पर बंगलादेश से ऊपर, दूसरे स्थान पर है। दूसरे ग्रुप में ज़िम्बाब्वे का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में कल सुपर-12 के ग्रुप मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए एक सौ उन्नासी रन का लक्ष्य रखा। जवाब में, न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद इंग्लैंड अंक तालिका में अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर आ गया है। इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया।

Related posts

Leave a Comment