रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल बातू शेरिंग, डीवाईजी, डीआरटी, डीडब्ल्यू, डीटी, डीके, 28 अक्टूबर से 02 नवंबर 2022 तक भारत की यात्रा पर हैं।
रॉयल भूटान सेना के प्रमुख ने दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। दिनांक 01 नवंबर 2022 को उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एक औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया । लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग ने थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा के अलावा मौजूदा वैश्विक स्थिति, सुरक्षा दृष्टिकोण पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
भारत की यात्रा पर आए जनरल ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, वायुसेना प्रमुख, उप सेना प्रमुख, रक्षा सचिव और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की। यह यात्रा भारतीय सशस्त्र बलों और रॉयल भूटान सेना के बीच पहले से मौजूद दोस्ती और सहयोग को और बढ़ाएगी व मजबूत करेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment