T20 क्रिकेट विश्व कप में चोट के कारण जसप्रीत बुमराह के नहीं खेलने की संभावना

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत संभवत: अगले महीने ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाली टी-20 विश्‍वकप प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। बुमराह को पीठ में चोट के कारण बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शामिल नहीं किया गया। इसे देखते हुए लगता है कि वे अक्‍तूबर में होने वाली महत्‍वपूर्ण प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगे। चिकित्‍सकों ने सलाह दी है कि बुमराह को अगले छह महीने तक क्रिकेट प्रतियोगिता से दूर रहना चाहिए। सूत्रों के अनुसार टीम में मोहम्‍मद शमी या दीपक चाहर को शामिल किया जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment