आज का अखबार 30 सितंबर 2022, सुर्खियों में खबरें

आज का अखबार 30 सितंबर 2022, सुर्खियों में खबरें

गर्भपात पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला अख़बारों की बड़ी ख़बर है। अमर उजाला की सुर्खी है- सभी महिलाओं को सुरक्षित और विधि सम्‍मत गर्भपात का अधिकार। वैवाहिक आधार पर भेदभाव खत्‍म। गर्भपात के लिए अब परिवार की सहमति आवश्‍यक नहीं।

कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद की दौड़ से राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बाहर होने पर पंजाब केसरी की सुर्खी है- सोनिया गांधी से लिखित माफी मांगी, सी.एम. की कुर्सी खतरें में। पायलट को टेक ऑफ का सिग्‍नल। दिग्विजय सिंह अब पर्चा भरने को तैयार।

जनसत्‍ता की ख़बर है- लघु बचत योजनाओं में ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी। कर योग्‍य पांच योजनाओं पर ब्‍याज दरों में दशमलव तीन प्रतिशत तक की वृद्धि। लोक भविष्‍य निधि- पी.पी.एफ. पर ब्‍याज यथावत, सात दशमलव एक प्रतिशत। राजस्‍थान पत्रिका त्‍योहार का ताोहफा शीर्षक से लिखता है- वरिष्‍ठ नागरिकों की बचत योजना पर ब्‍याज दर बढ़ी।

दैनिक जागरण की ख़बर है- स्‍वदेशी बुलेट ट्रेन बनाने के करीब पहुंचा भारत। स्‍वदेशी वंदे भारत ने 52 सैकेण्‍ड में पकड़ी एक सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार। परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी। यह किसी भी अन्‍य ट्रेन के मुकाबले ज्‍यादा।

हिन्‍दुस्‍तान का कहना है- घाटी में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, बनिहाल- बारामुला खण्‍ड पर विद्युतीकरण पूरा। प्रधानमंत्री अगले महीने दिखाएंगे हरी झंडी। बर्फबारी और तेज हवा में भी ट्रिप नहीं करेगी लाइन। सैन्‍य रसद और हथियार तेजी से पहुंच सकेंगे।

अमर उजाला की ख़बर है- बीमा कम्‍पनियों ने की 824 करोड़ की जी.एस.टी. चोरी। 15 कम्‍पनियों मध्‍यस्‍थों और बैंक परिसरों में तलाशी।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है- स्‍वदेशी हल्‍का लड़ाकू हैलीकॉप्‍टर सेना में शामिल। भारतीय सेना को ऐसे कुल 95 हल्‍के हैलीकॉप्‍टर मिलने हैं, बढ़ेगी ताकत।

दैनिक भास्‍कर ने कैम्ब्रिज विश्‍वविद्यालय के शोध के हवाले से लिखा है- एलेक्‍सा और गुगल होम जैसी डिवाइस बच्‍चों में दयाभाव समाप्‍त कर देती हैं, दोस्‍तों ओर परिवार से दूरी उन्‍हें अच्‍छी लगने लगती है। स्‍मार्ट फोन और टैबलेट बच्‍चों के दिमाग को बदल रहे हैं और उन्‍हें जटिल बना रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment